Buy Advt. Space

समय सारणी से अलग समय में आयोजित हुई परीक्षा

By

दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में AIIMS NORCET परीक्षा के लिए भिलाई के निजी कॉलेज में इसकी परीक्षा 12 अप्रैल को संचालित कराई गई है यह परीक्षा सवालों के घेरे में खड़ा होता नजर आ रहा है ।

समय सारणी से अलग समय में आयोजित हुई परीक्षा



बता दे की AIIMS NORCET की परीक्षा समय सारणी सुबह 9:00 से 10:30 को आयोजित होना था लेकिन निर्धारित समय में परीक्षा नहीं हो पाया यह परीक्षा 11:30 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित हुई है। क्या अधिकारियों के साठ गाठ से समय सारणी में फेर बदल हुआ है,यह जांच का विषय है

इस संबंध में निजी कॉलेज के प्राचार्य से चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह एक ही कॉलेज में ऐसी समस्या नहीं आई है पूरे इंडिया में यह समस्या सामने आई है हमारे कॉलेज में सारी व्यवस्थाएं है लेकिन टेक्निकल फाल्ट के कारण ऊपर से हुआ है जिसके चलते यह समस्या हुई है जिसके कारण परीक्षा समय में आयोजित बदलाव हुआ है

परीक्षार्थियों को करना पड़ा लंबा इंतजार



परीक्षार्थी अपने समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर लिए थे लेकिन सेंट्रल लेवल के इस पेपर में लापरवाही के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा दिलाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

इस खबर पर हमारी टीम नजर बनाई हुई है जल्द ही करेंगे बड़ा खुलासा तब तक के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Leave a Comment