नई दिल्ली: Operation Sindoor पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार भारत पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। दोनों देशों के बीच बिगड़ते हालत को देखते हुए देश के कई राज्यों में अलर्ट कर दिया गया है। एक ओर कई राज्यों में स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, तो दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों के छुट्टी को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए राजस्थान के जैसलमेर प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर आदेश जारी किया है।
Operation Sindoor जारी आदेश के अनुसार, प्रशासन ने कहा कि अगले आदेश तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ रात में होने वाली शादी अब दिन में आयोजन करने का भी निर्देश दिया है। प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा कि रात को ढोल-बाजे बजाने, बारात निकालने, डीजे बजाने और किसी एक जगह पर लोगों के जमा होने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने ये फैसला भारत और पकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है।
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम सख्त संदेश देते हुए कहा था कि “पाकिस्तान को सबक सिखाना ज़रूरी है और आतंकवाद का खात्मा करके रहेंगे।” अब उसी बयान के बाद भारत ने एक के बाद एक कड़े फैसले लेकर पाकिस्तान को चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया है।
- सड़क दुर्घटना में दिवंगत निर्माण श्रमिक के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की सहायता
कोण्डागांव जिले के सातगांव निवासी दिवंगत निर्माण श्रमिक धनेश बघेल की पत्नी शारदा बघेल को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। - किसानों को कम दर पर हार्वेस्टर सेवा देने आगे आया संघ, मनमानी वसूली पर प्रशासन से करेगा शिकायत
कोण्डागांव हार्वेस्टर संघ ने किसानों को उचित दर पर धान मिंजाई सेवा उपलब्ध कराने की पहल की है। बाहरी हार्वेस्टर संचालकों द्वारा कथित मनमानी वसूली पर रोक लगाने संघ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेगा। - बस्तर ओलंपिक 2026 के लिए कोण्डागांव में जागरूकता अभियान आयोजित, खिलाड़ियों से पंजीयन की अपील
कोण्डागांव के विकासनगर स्टेडियम में बस्तर ओलंपिक 3.0 के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। - बंदूक छोड़ सिलाई मशीन थामी, मड्डो उर्फ जरीना बन रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से मुख्यधारा में लौटीं मड्डो उर्फ जरीना कोण्डागांव के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई सीख रही हैं। पुनर्वास कार्यक्रम के तहत वे हुनर विकसित कर आत्मनिर्भर बनने और सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। - कोण्डागांव में 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलो
कोण्डागांव जिला अस्पताल में 700 ग्राम वजन के प्रीटर्म नवजात का 62 दिनों तक उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी, मां की कंगारू मदर केयर और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों से शिशु का वजन बढ़कर 1.350 किलोग्राम हुआ। स्वस्थ होने पर 21 अक्टूबर को शिशु को अस्पताल से छुट्टी दी गई।








