Buy Advt. Space

गरियाबंद: निर्वाचन आयोग का 9 सदस्यीय दल 21-23 अगस्त तक प्रवास पर

By


छुरा ब्लॉक पित्तेश्वर हरपाल गरियाबंद !भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के नौ सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेगा। यह दल राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेगा और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) को निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोग का यह दल 21 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेगा। प्रवास के दौरान निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की सभी व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जन संसाधन विभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. बर्मन (मो. 9424153504) को लॉयजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता श्री रामेश्वर सिंह (मो. 9630228625) को भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्धारित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि आयोग स्तरीय दल के जिले में प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित ढंग से हों तथा प्रवास समाप्ति के बाद अधिकारियों को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट तक सुरक्षित एवं समुचित व्यवस्था के साथ पहुंचाया जाए।

Leave a Comment