ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी इंग्लिश मीडियम स्कूल, महात्मा गांधी वार्ड में बच्चों के लिए रंगोली, पेंटिंग एवं स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।
शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीष देवानंद, शिव देवांगन एवं रितेश कोर्राम उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
रंगोली और पेंटिंग में नजर आई बच्चों की रचनात्मकता
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां एवं विभिन्न विषयों पर सुंदर पेंटिंग तैयार कीं। वहीं बच्चों ने स्पीच प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति और वक्तृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों एवं स्पीच का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की।
तीन श्रेणियों में पेंटिंग प्रतिभागियों का चयन
कार्यक्रम के दौरान रितेश कोर्राम द्वारा बच्चों की पेंटिंग का अवलोकन किया गया। पेंटिंग को तीन अलग-अलग श्रेणियों में देखते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया।
बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन
इस अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कला, प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना की। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।








