Buy Advt. Space

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल आरोपी और होटल मैनेजर गिरफ्तार

By

ब्यूरो महेश प्रजापति रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बनाकर परिजनों को भेज दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल में ले जाकर बनाया वीडियो

पीड़िता ने 26 अप्रैल 2026 को थाना मौदहापारा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी टोनी ध्रूव उर्फ मुन्नू ने शादी का झांसा देकर उसे जी.ई. रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां अपने परिचित होटल मैनेजर नितेश कुमार खुंटे की मदद से बिना आईडी प्रूफ के कमरा लिया गया।

वीडियो बनाकर परिजनों को किया शेयर

होटल के कमरे में आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसी वीडियो को पीड़िता के परिजनों को भेज दिया और शादी से इंकार कर दिया।

24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी और होटल मैनेजर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

होटल मैनेजर पर भी कार्रवाई

जांच में सामने आया कि होटल मैनेजर ने नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराया, जिससे अपराध को अंजाम देने में मदद मिली। उसके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

होटल संचालकों को सख्त चेतावनी

रायपुर पुलिस ने सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिना वैध आईडी प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment