रवि गहने खैरागढ़-जालबांधा में रविवार 31 मई 2026 को शक्ति केंद्र जालबांधा बूथ क्रमांक 282 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचार सुने।
इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी दीनदयाल सिन्हा, सह संयोजक चंद्रकुमार यादव, युवा मोर्चा के प्रमोद भगत, कैलाश सिन्हा, राजेश यादव, नारायण सिन्हा, खिलेश्वर वर्मा, बिंदा रीता, हिमांशु, हेमंत देशमुख, छोटू यादव, लोकेश्वरी सहित कई ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की “मन की बात” से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और समाजहित में कार्य करने की सीख मिलती है।
जालबांधा में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’








