Buy Advt. Space

खैरागढ़ में मिलावटी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

By

रवि गहने खैरागढ़ । में केसीजी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी शराब की बॉटलिंग और रीफिलिंग करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 34 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 22 हजार 320 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजपूत ढाबा के पास स्थित एक किराए के मकान में अवैध रूप से शराब में मिलावट कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव को शराब की बॉटलिंग और रीफिलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछताछ में दो अन्य आरोपियों शक्ति नारायण सिंह और तिपेश कुमार सोनी की संलिप्तता भी सामने आई। आरोपियों ने शराब में पानी मिलाकर अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, होलोग्राम, लेबल स्टीकर, वाटर केन और अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में आबकारी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

केसीजी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment