ब्यूरो रवि गहने जालबांधा (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)। जालबांधा गांव में एक लावारिस कुत्ते के लगातार हमलों से ग्रामीणों और पशुपालकों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बाहर स्थित आम के बगीचे के आसपास सक्रिय यह कुत्ता आए दिन गाय और छोटे बछड़ों पर हमला कर रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार अब तक कुत्ता 2 से 3 छोटे बछड़ों को अपना शिकार बना चुका है, जबकि कई गाय और बछड़े उसके हमले में घायल हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग से मांग की है कि लावारिस कुत्ते को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जन-धन हानि न हो और गांव के लोगों व मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग लगातार तेज होती जा रही है।
जालबांधा में लावारिस कुत्ते का आतंक, बछड़ों पर हमलों से ग्रामीणों में दहशत








