Buy Advt. Space

जालबांधा साहू किराना में चोरी, शटर तोड़ 60 हजार का सामान पार

By

ब्यूरो रिपोर्ट रवि गहने खैरागढ़ जालबांधा। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बिजेतला चौक स्थित साहू किराना दुकान का है, जहां अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी जालबांधा को दी गई।

चोरों ने शटर को जैक की मदद से तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे तेल, सिगरेट, राजश्री, विमल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क (DVR) भी अपने साथ ले गए, जिससे जांच में कठिनाई आ सकती है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि दो महीने पहले भी जालबांधा में एक कपड़ा दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के व्यापारियों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment