Buy Advt. Space

छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, जालबांधा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

By

रवि गहने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जालबांधा पुलिस चौकी ने छह माह से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी धारा 69 बीएनएसएस के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। इसके बाद माननीय न्यायालय में धारा 193(8) बीएनएसएस के तहत फरारी का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।

दिनांक 31 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

केसीजी पुलिस ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment