Buy Advt. Space

जालबांधा पुलिस की कार्रवाई: 489 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹85 हजार का मशरूका जब्त

By

रवि गहने खैरागढ़। जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जालबांधा पुलिस चौकी ने अवैध गांजा परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 489 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित कुल ₹85,000 का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर जालबांधा पुलिस टीम ने रवि सिंहा ठेला के पास घेराबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BA 4227 से गांजा परिवहन कर रहे दो युवकों को रोका गया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से हरे रंग की पॉलीथिन में रखा 489 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,000 है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (₹70,000) एवं दो मोबाइल फोन (₹10,000) भी जब्त किए गए। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग ₹85,000 आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंहा (19 वर्ष), निवासी मंडराकुही एवं रितेश सिंह (21 वर्ष), निवासी सलोनी, थाना खैरागढ़ के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश किए जाने पर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment