Buy Advt. Space

जालबांधा पीएम श्री स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

By

रवि गहने खैरागढ़। पीएम श्री सेजेस जालबांधा (अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम) में 27 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराते हुए विद्यालय परिवार ने आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं गायत्री मंत्र के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी बच्चों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन करने के लिए आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। वहीं विद्यार्थियों एवं पालकों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने शिक्षा के प्रति अपनी सहभागिता और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह राजपूत, सरपंच श्रीमती संतोषी जयराम वर्मा, हेमन्त देशमुख, राजेन्द्र वर्मा, चंद्रकुमार यादव, प्राचार्य श्रीमती तारा माधवी पिल्ले, कपिल देव वर्मा, हेमसिंग वर्मा, देवेंद्र, कमलेश यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं पालक उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment