17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, शाम 6 बजे होगा 1.25 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन
दुर्ग, राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग नगर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों में जनभागीदारी बढ़ाना है।
पुराना पुलिस ग्राउंड में होगा भव्य दीप प्रज्ज्वलन
अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर, गुरुवार को शाम 6 बजे पुराना पुलिस ग्राउंड, दुर्ग में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीपों की रोशनी से पूरा पुराना पुलिस ग्राउंड जगमगाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
निगम ने तैयारियां की तेज, अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी तय
कार्यक्रम एवं अभियान की विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन के लिए नगर निगम आयुक्त लीना कोसम द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। नगर निगम द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं और सुचारू संचालन को लेकर तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
एक महीने तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग नगर में एक महीने तक विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रसेवा, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा संकल्प यात्रा’, ‘ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प’, ‘जल जन सेवा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’, ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ प्रमुख हैं।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
‘आशीर्वाद का दीया’ 17 सितंबर, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रसेवा 18 सितंबर से 3 अक्टूबर, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ 17 से 21 सितंबर, 6 से 10 अक्टूबर एवं 15 से 17 अक्टूबर तथा ‘आंगन मिलन सेवा’ 26 सितंबर से 2 अक्टूबर एवं 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
वहीं ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प’ 7 अक्टूबर, ‘सेवा मेरा योगदान’ 23 से 25 सितंबर, ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’ 29 सितंबर, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ 9 अक्टूबर तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
नागरिकों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील
जिला प्रशासन एवं नगर निगम दुर्ग ने नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रशासन का उद्देश्य सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप देना है।








