धनोरा । जिला दुर्ग में सामूहिक प्रयासों से निर्मित गौशाला का विधिवत शुभ उद्घाटन किया गया। यह गौशाला बेसहारा एवं जरूरतमंद गौवंश के संरक्षण और सेवा का प्रमुख केंद्र बनेगी, साथ ही समाज में दया, करुणा और धर्म की भावना को मजबूत करेगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। नव हरित विकास समिति द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विकास कुमार चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर, नोमेश साहू, पूर्णानंद नायक, शुभम् कृष्ण महाराज एवं विपिन वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। सभी ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर खिचड़ी, फल एवं हरी सब्जियां खिलाई।
इस अवसर पर सभी ने गौ संरक्षण और सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
धनोरा (दुर्ग): गौशाला का हुआ शुभ उद्घाटन, गौ सेवा का संकल्प


