अंकित टाटिया बालोद;छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें डिजिटल शादी निमंत्रण के नाम पर एक युवक के बैंक खाते से ₹1 लाख रुपये उड़ा लिए गए। यह घटना न सिर्फ डिजिटल ठगी की नई तकनीक को उजागर करती है, बल्कि लोगों को सतर्क रहने की सख्त ज़रूरत की चेतावनी भी देती है।
बालोद शहर के आमापारा निवासी शिवकुमार देशलहरे को दोपहर 2 बजे उनके मोबाइल पर एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसमें शादी का कार्ड डाउनलोड करने को कहा गया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक को खोला, उनका मोबाइल हैंग हो गया और कुछ ही देर में उनके खाते से 10-10 हजार की किश्तों में कुल ₹1 लाख रुपये निकाल लिए गए। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि उन्हें समझने का मौका भी नहीं मिला।
इस घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक खाता बंद कराया और साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ठगों ने न केवल शिवकुमार का फोन हैक किया, बल्कि उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद अन्य लोगों को भी वही फर्जी शादी कार्ड लिंक भेजा, जिससे और लोग भी इस जाल में फंस सकते थे।
बालोद जिले में ऐसी ठगी की यह अकेली घटना नहीं है। साइबर सेल को जानकारी मिली है कि ऐसे ही मामलों में 3 से 4 अन्य लोग भी शिकार हुए हैं। सभी मामलों में एक जैसी तरकीब अपनाई गई — शादी कार्ड के नाम पर भेजे गए लिंक से मोबाइल को हैक करना और बैंक खाता खाली करना।
पुलिस और साइबर सेल ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, PDF या शादी निमंत्रण कार्ड जैसी डिजिटल फाइल को बिना पुष्टि के न खोलें। यदि ऐसा कोई संदिग्ध लिंक मिले, तो सबसे पहले भेजने वाले से पुष्टि करें या सीधे साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क
बालोद:डिजिटल शादी निमंत्रण के नाम पर युवक से ₹1 लाख की साइबर ठगी








