दुर्ग भिलाई रायपुर केंद्र सरकार के नए सड़क कानून के खिलाफ छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टर्स ने चक्काजाम कर दिया है। रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोग दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अगले 2 दिन प्रदर्शन जारी रहेगा।देश-दुनिया में आज नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन एक तबका ऐसा भी है, जिसका साल विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम से शुरू हो रहा है।

केंद्र सरकार के नए सड़क कानून के खिलाफ ट्रक, ट्रांसपोर्टरों और बस ड्राइवरों ने किया जोरो शोरो से विरोध देश-दुनिया में आज नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन एक तरफ ऐसा भी है, जिसका साल विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम से शुरू हो रहा है।

केंद्र सरकार के नए सडक कानून के खिलाफ ट्रक, ट्रांसपोर्टरों और बस ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ड्राइवर एक से तीन जनवरी तक हड़ताल करेंगे। छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में प्रदर्शन शुरू हो रहा है। दुर्ग भिलाई रायपुर प्रदेश के छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टर्स ने चक्काजाम कर दिया है।नए कानून के मुताबिक, हिट एंड रन केस में अब दस लाख रुपए का जुर्माना और पांच साल सजा तय कर दी गई है। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने विरोध की अगुवाई की है। देशभर में चक्का जाम की बात की जा रही हैं। कुछ मोटर मालिकों के दबाव में बस ड्राइवर्स बस संचालित करने उतरे तो हड़ताल कर रहे बस ड्राइवर्स ने सड़क पर ट्रेको को आड़ा खड़ाकर पूरा रास्ता बंत कर दिया। भिलाई ट्रांसपोर्ट ड्राइवरो ने बताया कि केंद्र सरकार ना सिर्फ बस ड्राइवर्स बल्कि दो पहिया से लेकर बड़ी बसें और ट्रक तक चलाने वाले हर चालक के खिलाफ यह कानून लाई है। एक्सीडेंट के बाद चालक घायल व्यक्ति को अस्पताल या पुलिस थाने ले जाएगा। लेकिन अकसर एक्सीडेंट के बाद भीड़ उग्र हो जाती है और चालक को अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है। अगर वह वहां रुकेगा तो उसकी जान को खतरा है।
भिलाई दुर्ग रायपुर शहर में कई पेट्रोल पम्प पर बड़ी संख्या में गाड़ियों की कतारे देखी गई। जहा पर आम आदमी को बड़ी ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

ड्राइवरो का कहना है कि का कहना है कि जब तक नए कानून को बंद नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल में बैठेंगे








