भिलाई, रिसाली।
आज हिंद नगर सड़क क्रमांक-5, वार्ड क्रमांक 31 स्थित आदिवासी समाज भवन परिसर में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री ललित चन्द्राकार के निर्देशानुसार बोर खनन कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी समाज की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक (पप्पू) चन्द्राकार उपस्थित रहे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती सुनंदा चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजित परिहार, श्री आशपुरन चौधरी, अंचल यादव, राजु राम, बुथ अध्यक्ष ओकेशवरी मार्कण्डेय, सचिव किरण यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समाजजन शामिल हुए।
इस अवसर पर आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी ठाकुर, गणेश ठाकुर, नंदेश्वर ठाकुर, सावित्री ठाकुर, चोवा राम, विष्णु ठाकुर, मनहरण ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन की विधि सम्पन्न करवाई। समाज के लोगों ने इसे अपने लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए विधायक श्री ललित चन्द्राकार का आभार प्रकट किया, जिनके प्रयासों से यह कार्य प्रारंभ हो सका।
सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक चन्द्राकार ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विधायक ललित चन्द्राकार निरंतर विकास कार्यों में जुटे हैं, और समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करना जनसेवा की सच्ची मिसाल है।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्रीमती सुनंदा चन्द्राकर ने बताया कि भवन में जल सुविधा की कमी से समाजजनों को काफी परेशानी होती थी, जिसे अब बोर खनन के माध्यम से हल किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में समाज भवन के और भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम समापन पर आदिवासी समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा अतिथियों का सम्मान कर आभार प्रकट किया गया। मौके पर स्थानीय जनता और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
हिंद नगर सड़क 5 रिसाली वार्ड में आदिवासी समाज भवन में बोर खनन भूमि पूजन सम्पन्न, विधायक ललित चन्द्राकार के निर्देश पर हुआ आयोजन








