Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ में मायके से विदा होकर ससुराल लौट रही दुल्हन बीच रास्ते प्रेमी संग रफू चक्कर

By

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मस्तूरी इलाके में पत्नी अपने नए नवेले पति को बीच रास्ते छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है. पीड़ित पति ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है. पीड़ित अंकित महिलांगे की महज 20 दिन पहले शादी हुई थी. शादी के बाद परंपरा के अनुसार उसकी पत्नी रंजिता जोशी अपने मायके गई. वहां से अपनी पत्नी को विदा करवा कर अपने घर ला रहा था कि बीच रास्ते में उसे तीन युवकों ने घेर कर हमला कर दिया. अंकित जब तक खुद को संभाल पाता, उसकी पत्नी बाइक से उतरकर हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से रवाना हो गई.

युवक का कहना है कि पत्नी ने खुद दूसरे युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा. जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Leave a Comment