रायपुर !सांईस कालेज NSUI के उपाध्यक्ष ने आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह आत्मीय भेंट रायपुर स्थित निवास में संपन्न हुई, जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, NSUI प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग और मार्गदर्शक आशीष वर्मा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर NSUI उपाध्यक्ष ने सभी वरिष्ठजनों के स्नेह, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।








