Buy Advt. Space

खैरागढ़ जालबांधा बिजली कटौती से जालबांधा क्षेत्र के लोग हो रहे हैं परेशान

By

खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट

खैरागढ़ जालबांधा (बिजली कटौती से जालबांधा क्षेत्र के लोग हो रहे हैं परेशान) जालबांधा क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती होने से ग्रामीण परेशान हो गए हैं जालबांधा क्षेत्र सहित आसपास के गांव में बिजली कटौती की रोना पड़ रहा है जिससे नाराज ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में मुख्य अभियंता विद्युत विभाग के नाम पर ज्ञापन सौंफकर बिजली कटौती बंद करने की मांग रखी

बताया कि जालबांधा पवनतरा शेरगढ़ पोटिया  करमतरा पेटी आसपास के क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बिजली आपूर्ति के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है किसानों को सिंचाई कार्यों में दिक्कतें हो रही है और घरेलू कामकाज व छोटे व्यवसाय बाधित हो रहे हैं लाइनमैन या संबंधित कर्मचारियों से संपर्क किया जाता है तो

संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता बल्कि मरम्मत कार्य लाइन फाल्ट या कटौती आदेश जैसे आई स्पष्ट कारण बताकर समस्या को टाल दिया जाता है अक्सर ऐसा भी देखा गया

कि मेंटेनेंस या आकाल फाटक के नाम पर घंटे बिजली बंद कर दी जाती है परंतु कोई पूर्व सूचना या समय निर्धारित नहीं होता है इससे ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो जाती है । क्षेत्र में हो रहे बिजली कटौती को तत्काल रोका जाए ।


विधायक प्रतिनिधि रिंकू गुप्ता अशोक साहू खुमान वर्मा महेंद्र साहू शुभम वर्मा ने ज्ञापन दिया

Leave a Comment