Buy Advt. Space

गरियाबंद – चमत्कारी इलाज ने ले ली 18 वर्षीय युवती की जान….

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ की गरियाबंद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर 18 वर्षीय बालिका जिसका नाम योगिता सोनवानी बताया जा रहा है जिसकी लाश सुरासाबंधा गांव में आदमरे हालत में मिली परिजन का आरोप है कि एक महिला जिसका नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है वह चमत्कारी इलाज के नाम पर योगिता सुनवानी के ऊपर प्रेरित का साया बताते हुए लगभग 3 महीना से इलाज कर रही थी 21मई को परिजन जब योगिता सोनवानी से मिलने पहुंचे तब योगिता की बॉडी अधमरी हालत में मिली जिसको परिजन ने पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने योगिता को मृत घोषित कर दिया।


शर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की की मौत पसली टूटने और हार्ट अटैक से बताई जा रही है।
जब यह पूरा मामला उजागर हुआ तो कुछ खास तथ्य सामने आए जिसमें लोगों ने बताया कि महिला ईश्वरी साहू बाइबल में मानती थी और लोगों को चमत्कारी रूप से ठीक करने का भी दावा करती थी जिसके झांसे में आकर परिजन ने योग्यता सुनवानी को जो की मानसिक रूप से अस्वस्थ थी जिसका इलाज करने के लिए वह उसे ईश्वरी साहू को 3 महीने से दिख रहे थे। महिला ईश्वरी साहू योगिता के पीठ पर बैठकर उसके ऊपर से प्रेत का साया हटाने का दावा करती थी।


पूरी घटना राजीम थाना क्षेत्र का है  जहां महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध बंधन बनाने और धर्ममंतरण कई अन्य गंभीर धाराओं में अपरद दर्ज किया गया।
इस तरह की घटना छत्तीसगढ़ के उन सभी लोगों के लिए सबक है जो अंधविश्वास में मानते हैं और भूत प्रेत जैसी चीजों को तवज्जो देकर डॉक्टरी इलाज से दूर भागते हैं।

Leave a Comment