Buy Advt. Space

रायपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, छठी के कार्यक्रम से लौट रहे 13 की मौत:टोल से बचने ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ा

By

रायपुर में रविवार देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

रायपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 13 की मौत:टोल से बचने ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ा; राष्ट्रपति-PM ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
रायपुर21 घंटे पहले

ट्रक में सवार ज्यादातर लोग रिश्तेदार हैं। वे छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
ट्रक में सवार ज्यादातर लोग रिश्तेदार हैं। वे छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
रायपुर में रविवार देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

मृतकों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इनमें एक ही परिवार की 3 महिलाओं का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, जबकि एक बच्चे को दफनाया गया है। इनमें गीता साहू, प्रभा साहू और नंदनी साहू का अंंतिम संस्कार किया गया। एकलव्य साहू (6) को दफनाया गया है।

हादसे पर PM नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया X लिखा कि सड़क हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित कई लोगों की मौत का समाचार दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

छठी से लौट रहा था साहू परिवार

रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, चटोद गांव निवासी पुनीत राम साहू का परिवार और रिश्तेदार बाना गांव में छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। यह सभी मिनी ट्रक में सवार थे। इस दौरान बंगोनी गांव के पास पहुंचे थे।

तभी सामने से आ रहे ट्रेलर के ऊपर लोड मशीनरी पार्ट के साइड से निकले लोहे से गाड़ी टकरा गईं। हादसे के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे आ रही दूसरी ट्रक में जा भिड़ी।

शरीर के दो टुकड़े हुए, लाशें सड़क पर बिखरी

कुछ ही सेकंड में मिनी ट्रक एक के बाद एक दो गाड़ियों से टकरा गई। भीषण एक्सीडेंट के बाद उसमें सवार महिलाएं और बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें से कई हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए। जिससे उनका सिर फट गया और मौत हो गई। कुछ बच्चे और महिलाएं ट्रक के लोहे की बॉडी में टकरा गए।

पुलिस ने पीछा कर ट्रेलर चालक को पकड़ा

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मिनी ट्रक सबसे पहले ट्रेलर के साइड से निकले लोहे के पार्ट से टकराई है। जो ट्रक की बॉडी से करीब 3-3 फीट दोनों तरफ बाहर निकला हुआ था। अंधेरे की वजह से वह दिखा नहीं।

ट्रेलर का ड्राइवर अमित कुमार बर्मन है जो पश्चिम सिंहभूम जिला झारखंड का रहने वाला है। ट्रेलर का मालिक भी वही है। एक्सीडेंट के बाद वह मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया।

Leave a Comment