नई दिल्ली: Operation Sindoor पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार भारत पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। दोनों देशों के बीच बिगड़ते हालत को देखते हुए देश के कई राज्यों में अलर्ट कर दिया गया है। एक ओर कई राज्यों में स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, तो दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों के छुट्टी को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए राजस्थान के जैसलमेर प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर आदेश जारी किया है।
Operation Sindoor जारी आदेश के अनुसार, प्रशासन ने कहा कि अगले आदेश तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ रात में होने वाली शादी अब दिन में आयोजन करने का भी निर्देश दिया है। प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा कि रात को ढोल-बाजे बजाने, बारात निकालने, डीजे बजाने और किसी एक जगह पर लोगों के जमा होने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने ये फैसला भारत और पकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है।
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम सख्त संदेश देते हुए कहा था कि “पाकिस्तान को सबक सिखाना ज़रूरी है और आतंकवाद का खात्मा करके रहेंगे।” अब उसी बयान के बाद भारत ने एक के बाद एक कड़े फैसले लेकर पाकिस्तान को चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया है।
- राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में रिसाली में कांग्रेस का प्रदर्शन
रिसाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। - नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
कोण्डागांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। - हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, इस्तीफा मांगा
बस्तर की छात्रा हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। - सीपीआई ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे हेतु प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा
सीपीआई जिला परिषद कोण्डागांव ने संसद मार्च के दौरान विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। - धनोरा आश्रम में छात्राओं को पॉक्सो और साइबर सुरक्षा की जानकारी मिली
कन्या आश्रम धनोरा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।








