छत्तीसगढ़ ! में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ गया है। राज्य के 12 जिलों में तेज़ आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 4 दिनों तक आंधी के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कुछ इलाकों में तेज़ बौछारें और धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं।
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में चेतावनी दी गई है, उनमें शामिल हैं: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद, बस्तर और कांकेर।
रायपुर और बस्तर
राजधानी रायपुर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। बस्तर क्षेत्र में मौसम अधिक सक्रिय रहने वाला है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ तेज़ बौछारें भी पड़ सकती हैं। ग्रामीण इलाकों में तेज़ हवाओं के कारण पेड़ और कच्चे मकान प्रभावित हो सकते हैं।








