Buy Advt. Space

CG Board Result : ब्लड कैंसर के जूझ रही बिटिया बनी 10 वीं में टॉपर, अखबार बांटने वाला 12 वीं का टॉपर

By

CG Board Result : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं 10 वीं में कांकेर की इशिका बाला ने 99.16% अंक लाकर टॉप किया. जिसे ब्लड कैंसर हैं, और उसने इससे जंग लड़ते हुए ये सफलता हासिल की है.


कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के गोण्डाहुर के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली इशिका बाला ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.16%अंक लाकर छत्तीसगढ़ में पहला रैंक हासिल किया है. बता दें कि इशिका पिछले 2 साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है, और इस कारण पिछले सत्र वह वार्षिक परीक्षा दिला नहीं पाई थी, इस कारण बहुत मायूस थी पर बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में एक साथ दो-दो मैदान पर जंग लड़ी और रिजल्ट के मैदान में तो जंग जीत गई. लेकिन कैंसर से जंग अभी भी जारी है. बता दें कि इशिका बाला के पिता का नाम शंकर बाला है जो पेशे से किसान है.

10 वीं में कांकेर की इशिका बाला ने 99.16% अंक लाकर टॉप किया


शिक्षकों ने दी बधाई


हायर सेकेंडरी स्कूल गोण्डाहुर के प्राचार्य अरुण कुमार कीर्तनीय और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इशिका को हार्दिक दी और भगवान से प्रार्थना कि, कि इशिका जल्दी कैंसर की बीमारी से ठीक हो जाए. आगे अपना पढ़ाई जारी रखें और अपनी करियर में ऊंचे से ऊंचे मकाम तक पहुंचे.

Leave a Comment