Buy Advt. Space

नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेकर धोखाधडी करने वाला गिरफ्तार

By

खैरागढ़ ! प्रार्थी योगेश्वर तिवारी को श्रीमती सविता दीवान निवासी नया रायपुर ने मंत्रालय में टी.आई. के पद पर होना तथा स्वयं का अधिकारियो से अच्छी जान पहचान बताते हुये श्रीमती सविता दीवान व धनंजय दीवान से पारिवारिक रिश्तेदार राजेश शर्मा उर्फ भूषण के जरिये पहचान हुआ तथा राजेश शर्मा के द्वारा ही प्रार्थी के भतीजे लाल कृष्ण तिवारी का *सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगा* देने की बात कहकर आश्वासन दिलाते हुये *कुल रकम 24,98,000/रू* प्राप्त किया गया तथा *नौकरी नही लगने पर पैसा वापस न धोखाधडी* करने संबंधी शिकायत वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त होने पर शिकायत की जाॅच पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी भूषण लाल शर्मा उर्फ राजेश शर्मा को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया है
थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छ0ग0
अपराध क्रमांक – 105/2025 धारा 318(4), 3(5) बी0एन0एस0

सब इंस्पेक्टर में नौकरी लगाने के नाम पर 24,98,000 रूपये लेकर की गई धोखाधडी


आरोपी – भूषण लाल शर्मा उर्फ राजेश शर्मा पिता स्व0 तातू राम शर्मा उम्र 50 साल

साकिन वार्ड क्र0 11 ग्राम किरना थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग.।

Leave a Comment