खैरागढ़ से दीनदयाल यादव की रिपोर्ट
प्रीमियर लीग में ढाबा(गंडाई) का रहा कब्जा
छुईखदान । खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ब्लॉक छुईखदान के पूर्व बालक हाई स्कूल मैदान में श्यामपुर प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया । इस ग्रामीण प्रीमियर लीग में के.सी.जी. जिले के 32 टीमों ने हिस्सा लिया था । यह श्यामपुर प्रीमियर लीग 11 दिन तक चला । श्यामपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम दिन का खिताबी मुकाबला 8 ओवर का खेला गया जिसमें गंडाई ढाबा और गातापार के मध्य खेला गया ढाबा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज की ।

और अच्छे बल्लेबाजी के साथ ढाबा के टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 88 रन लक्ष्य दिया और लक्ष्य के मुताबिक कोई भी बल्लेबाज ढाबा के गेंदबाज का डटकर मुकाबला नहीं कर सकी और गातापार की टीम 7 ओवर 3 गेंद पर ऑल आउट हो गई इस प्रकार श्यामपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला का जीत ढाबा ने हासिल कर लिया।
टूर्नामेंट का तीसरा इनाम बाजार अतरिया और चौथा इनाम रगरा को दिया गया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे धरमू और टूर्नामेंट के ऑल राउंडर प्रदर्शन करने गातापार टीम के योगी को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार दिया गया गातापार के योगी पूरे टूर्नामेंट में 12 विकेट लेकर बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। टूर्नामेंट आकर्षक पुरस्कार बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार बाजार अतरिया की टीम से मोनू को दिया गया । बेस्ट बॉलर का पुरस्कार रगरा के प्रमोद को दिया गया बेस्ट फील्डर का पुरस्कार ढाबा के गोलू को दिया गया बेस्ट कैचर गातापार के मनीष को दिया गया बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार गातापार टीम के चंदू को दिया गया ।
बेस्ट प्रदर्शन का पुरस्कार श्यामपुर के शिव को दिया गया बेस्ट अंपायर का पुरस्कार श्यामपुर के टीकम रजक को और अभिषेक जैन को दिया गया विशेष सहयोग का पुरस्कार राहुल विश्वकर्मा,नवीन चंद्राकर को दिया गया बेस्ट कमेंट्री का पुरस्कार योगेश शर्मा को दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 13 के पार्षद महेश नारकर,समाज सेवी संतोष कामड़े,पूर्व क्रिकेटर राजेश चौबे, भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनिमेष महोबिया एवं श्यामपुर के सभी सदस्य संदीप यादव,टीकम रजक,जय महोबिया, दिलेश्वर, रिंकू, हेमंत, कुमान सिंग,चमन यादव एवं और सभी सदस्य उपस्थित रहे।








