Buy Advt. Space

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन…

By

दुर्ग! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन एवं कार्यकारिणी बैठक रखा गया था जिसमें निर्णय लेते हुए जीवनदीप समिति में कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय कलेक्टर दर पर करने हेत ललित चंद्राकर  दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त को ज्ञापान सौंपा गया जिस पर विचार करते हुए विधायक महोदय एवं जीवनदीप समिति के सदस्यों के द्वारा 10% की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया और निकट भविष्य में कलेक्टर दर करने का आश्वासन दिया गया

तथा संघ के सदस्य श्री चंद्रहास देशमुख के द्वारा देहदान की घोषणा किया गया एवं बैठक में सदस्यता बढ़ाने एवं सदस्यता शुल्क जमा करने के संबंध में चर्चा किया गय तथा कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु निर्णय लिया गया बैठक में प्रदेश  उपाध्यक्ष प्रमेश पाल संभागीय अध्यक्ष अजय नायक जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता जिला महामंत्री लक्ष्मी कांत धोते सचिव खिलावन चंद्राकर जिला संयुक्त सचिव धनी राम ठाकुर जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह जिला अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू  ब्लॉक अध्यक्ष रवि सिरमौर सुखदेव ठाकुर पुरुषोत्तम मारकंडे हेमचंद यादव सुनील निषाद मनीष लाजरास चक्रधारी चंद्रहास देशमुख अन्य संघ के सदस्य उपस्थित थे

Leave a Comment