Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 15 साल की गर्लफ्रेंड ने नाबालिग EX बॉयफ्रेंड को सुनसान जगह पर मिलने बुलाया, फिर…

By

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 15 साल की गर्लफ्रेंड ने नाबालिग EX बॉयफ्रेंड को सुनसान जगह पर मिलने बुलाया, फिर अपने दूसरे नाबालिग बॉयफ्रेंड से पिटवाया है। लड़की के लवर ने दोस्तों के साथ नाबालिग को बेसबॉल, बैट और लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।



मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कैंप 1 स्थित मस्जिद के पास का है। लड़की के बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग को जमकर पीटा और वीडियो भी बनाया। रुतबा दिखाने के लिए वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दूसरे नाबालिग लड़के से भी हुआ प्यार

दरअसल, भिलाई की रहने वाली नाबालिग लड़की और कैंप 2 संतोषी पारा निवासी 17 साल के लड़के के बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से काफी बातें करते और मिलते थे, लेकिन इसी बीच लड़की को दूसरे नाबालिग लड़के से भी प्यार हो गया।

पहले बॉयफ्रेंड को पीटने की साजिश रची

इस बात की जानकारी पहले बॉयफ्रेंड को लग गई, तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। झगड़ा किया और गाली गलौज कर भगा दिया। लड़की ने यह बात अपने नए (दूसरे) बॉयफ्रेंड को बताई। इस पर दूसरे लड़के ने उसे पीटने का प्लान बनाया। उसने लड़की को कहा कि वह पहले बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाए।



लड़की को इंप्रेस करने के लिए वायरल किया वीडियो
पुलिस के मुताबिक जिन लड़कों ने मारपीट की उसमें 2 नाबालिग और 3 बालिक शामिल थे। आरोपियों में गुरजीत सिंह (22) निवासी कैंप 1 सुभाष चौक भिलाई, डिगेंद्र साहू उर्फ गुड्डू (21) निवासी उड़िया मोहल्ला कैंप 1 और आसिफ शेख (21) निवासी घासीदास नगर जामुल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी गुड्डू लड़की पर इंप्रेशन जमाने के लिए मारपीट वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।


लड़की के मां-बाप ने मामले से बनाई दूरी
भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि लड़की और उसके परिजनों को थाने बुलाया गया, लेकिन परिजनों ने थाने में कहा कि लड़की का मामला है, वह इसमें नहीं पड़ना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
लड़की की संलिप्तता पर होगी कार्रवाई
CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में लड़की की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुलाहिजा रिपोर्ट में गंभीर चोट आई तो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment