रायपुर।आबकारी विभाग ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम मनपसंद है. इस ऐप से, ग्राहक मदिरा दुकानों में शराब की उपलब्धता, दुकान, ब्रांड, कीमत वगैरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर किसी दुकान पर पसंद का ब्रैंड उपलब्ध नहीं है, तो भी ग्राहक इस ऐप की मदद से जानकारी दे सकते हैं. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है
हाल ही में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में इसको लेकर काफी बवाल हुआ व विधायक को ज्ञापन सौंपा गया था जिसको आगाज़ न्यूज़ चैनल के माध्यम से आप तक पहुचाने का संवाददाता ने किया था। इसके अलावा भी कई लोगों ने शराबबंदी के लिए विरोध में जुटे हुए है।
जानकारी के मुताबिक 2024-25 के लिए आबकारी नीति: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 672 मदिरा दुकानों को संचालित करने की अनुमति दी गई है. किसी भी मदिरा दुकान को बंद नहीं किया जाएगा.
क्या है इस ऐप की खास बात
मनपसंद नाम के इस मोबाइल ऐप से शराब प्रेमी कस्टमर राज्य की सभी सरकारी शराब दुकानों पर अपनी पसंद का ब्रांड सर्च कर सकते हैं। इस ऐप से लोगों को यह जानकारी मिलेगी की उनकी पसंदीदा ब्रांड किस दुकान में उपलब्ध है। इसके साथ ही कस्टमर को शराब की असली कीमत भी पता चल सकेगी। इसके साथ-साथ उन्हें ये भी जानकारी मिलेगी की उनके पास की दुकान में कौन-कौन से ब्रांड उपलब्ध हैं।
सेल्स पर्सन नहीं बना सकेंगे बहाना
आबकारी विभाग का कहना है कि इस ऐप के लांच होने से ब्रांड उपलब्ध होने की जानकारी मिलेगी, जिस कारण से शराब की दुकान में सेल्स पर्सन कोई बहाना नहीं बना सकेंगे। इस ऐप को एनआईसी ने डेवलप किया है। इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाकर कर सकते हैं।








