रिसाली – नगर निगम रिसाली में गणेश विसर्जन को लेकर दो दिवसीय व्यवस्था की बात कही गई थी आपको बता दे रिसाल तालाब में आसपास के सबसे बढे पाले के गणेश को विसर्जन किया जाता है लेकिन लोग जब विसर्जन करने को गणपति लेकर पहुंचे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि व्यवस्था में लगे हुए स्ट्रीट लाइट चंद घंटे में ही बंद हो गया जिसके बाद पुरे तालाब में अधेरा पसर गया। लोगो ने बताया अव्यवस्था के चलते सैल फोन कैमरा जलाकर किया विसर्जन करना पड़ा।
कई लोगों ने निगम के नियुक्त कर्मचारी से संपर्क साधने का प्रयास किया परन्तु न कोई वहा मौजूद था न ही किसी से संपर्क हो पाया। आनन फनन में आसपास के लोगों ने पास के घरो से लाइट की व्यवस्था इसके बाद ही लोगों ने राहत की सास ली।
पुलिस प्रशासन को भी करनी पडी मशक्कत आमतौर पर विसर्जन के दौरान हंगामा और भगदड़ जैसे महौल बन जाते हैं ऐlसे में ड्यूटी में लगे पुलिस प्रशासन के जवानों को भी काफी दिक्कतों lका सामना करना पड़ा। नेवई पुलिस के जवानों ने भी इस बात पर नाराजगी दिखाई और बतलाया अक्सर ऐसे स्थानो मे दुर घटनाओ कि स्थित बनी रहती है ऐसे में व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।साफ तौर पर लोग प्रसाशन कि व्यवस्था से नाखुश दिखे।









