Buy Advt. Space

बच्चे बोले- मां-पिता, दादा-दादी, बुआ को लोगों ने मार डाला: लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

By

छत्तीसगढ़ ! छत्तीसगढ़में जादू-टोने के शक में 9 लोगों का मर्डरछत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया।

बच्चों ने बताया कि हम डर से छिप गए थे। गांववाले उनकी आंखों के सामने माता-पिता, दादा-दादी और बुआ की हत्या की गई। परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मारा गया।

मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है।वहीं 5 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू टोना के शक में 4 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी। चारों के सिर को पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से कुचला गया था। मरने वालों में 2 बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे।

5 दिन में अब तक 9 लोगों का मर्डर हो चुका है।सभी आरोपी भी गांव के ही लोग हैं जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।पहली वारदात- सुकमा….गांव में ग्रामीणों की मौत को लेकर जादू टोना का था शकदरअसल, मौसम कन्ना झाड़-फूंक का काम करता था। लोग उसके पास झाड़ फूंक कराने आते थे। इसी बीच पिछले कुछ दिनों पहले गांव में कुछ ग्रामीणों की मौत हुई थी।ऐसे में गांव के लोग मौसम कन्ना और उसके परिवार पर जादू टोना का शक करते थे। गांव के लोग परिवार से नाराज थे।

रविवार को एकजुट होकर मौसम कन्ना के घर में घुस गए।बच्चों की आंखों के सामने 5 लोगों की हत्याDRG जवान मौसम बुच्चा के 2 बच्चों ने बताया कि वे गाय चराकर घर लौटे थे तभी परिवार पर हमला हुआ, तो वह डर गए और पास में हीछिपकर पूरी घटना को देखते रहे।भीड़ उनको पीटती रही। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो ग्रामीणों ने उन्हें भगा दिया।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही वारदात में इस्तेमाल लाठी-ठंडे को भी जब्त किया है।हर एक को पहचानते हैं, जिन्होंने परिवार की हत्या कीबच्चों ने बताया कि जब तक परिवार के लोगों को संभलने का मौका मिलता, सभी की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों ने बताया कि वे हर ग्रामीण को पहचानते हैं, जो उनके घर पर पहुंचे जो उनके परिजनों की हत्या में शामिल थे।पुलिस ने मृत परिवार का घर किया सील

पुलिस ने DRG जवान मौसम बुच्चा समेत परिवार के 5 लोगों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद मृत परिवार के घर को पुलिस ने सील कर दिया है। वहीं जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।सुकमा पुलिस 5 लोगों की हत्या मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।

कई लोगों के नाम शामिल होने की आशंका है।पुलिस ने अब तक 5 को गिरफ्तार कियामिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पुलिस अफसर भी यहां जुटे हुए हैं। अब तक पुलिस ने 5 ग्रामीणों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है, जबकि मृत जवान के बच्चों के मुताबिक हत्या में आधा से ज्यादा गांव शामिल था।जांच के बाद पुलिस करेगी खुलासा

SP किरण चव्हाण ने बताया कि अंधविश्वास केचलते हत्या होने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों से पड़ोसियों से और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही इस पर विस्तार से जानकारी दे पाएंगे।

Leave a Comment