डोंगवाकर l रक्तदान शिविर में थैलेसिमीया पीड़ित मरीजो हेतु कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुए।विश्व रेडकास दिवस के थीम Keeping Humanity Alive पर आयोजित हुआ शिविर ।थैलेसिमिया पीड़ित मरीज को ब्लड की नियमित आवश्यकता एवं इलाज के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी होने से रक्त का अभाव न हो इसी उद्देश्य से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष सह जिलाधीश महोदया सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार 08 मई विश्व रेडक्रॉस व विश्व थैलेसिमीया दिवस पर दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में आई.सी.आई.सी.आई. फाउण्डेशन से.06 भिलाई, नवदृष्टि फांऊन्डेशन, अग्रवाल समाज दुर्ग, डॉ. रजनीश मल्होत्रा, डॉ. वॉय किरण, श्री पियांशु सिंह, दीपक बंसंल एवं दुर्ग – भिलाई के रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कुल 30 यूनिट रक्तदान किया।शिविर में 01 रक्तदातां श्री पियांशु सिंह ने अपनी जीवन काल का प्रथम “ए” पॉजीटिव रक्तदान किया। ब्लड सेंटर दुर्ग से थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को नियमित निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। वर्ष 2020 में 317 यूनिट, वर्ष 2021 में 267 यूनिट, वर्ष 2022 में 293 यूनिट, वर्ष 2023 में 498 यूनिट एवं जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक 154 यूनिट रक्त थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को उपलब्ध कराया गया ।जिलाधीश महोदया सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, डॉ. जे.पी. मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग, डॉ. हेमंत साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पवताल अधीक्षक जिला चिकि. दुर्ग, डॉ. अखिलेश यादव आर.एम.ओ. दुर्ग, श्री दिलीप ठाकुर प्रबंधकारिणी सदस्य रेडक्रॉस एवं अजीवन सदस्य जीवनदीप एवं श्री प्रशांत डोंगावकर मानद सदस्य जीवनदीप, डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल नोडल अधिकारी ब्लड बैंक, डॉ. नेहा नलवाया प्रभारी अधिकारी ब्लड बैंक दुर्ग, डॉ. विश्वनाथ पाणाग्रही, श्री ओ.पी. वर्मा अस्पताल सलाहकार, श्रीमति अंकिता सिंह, श्री तृपेश शर्मा, श्री धीरज राव इंग्ले, श्री रोशन सिंह वरिष्ठ लैब टैक्नीशियन, श्री रूपेश शर्पे, श्रीमति सती गुप्ता, महेन्द्र चंद्राकर, दिनेश, मधुसूदन देवागंन, कौशल, हिमांशु एवं समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी, उपस्थित रहें, रक्तदाताओं को उत्साहित कर प्रमाण पत्र एवं पौधा वितरित किये।जिलाधीश महोदया सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, के द्वारा सफल रक्तदान शिविर आयोजन के लिये सभी उपस्थित रक्तदाता को शुभकामनायें एवं अभार दिया गया ।
8 मई विश्व रेडक्रॉस व विश्व थैलेसिमीया दिवस पर ब्लड सेंटर स्वं पांडुरंग डोंगवाकर जिला चिकित्सालय दुर्ग में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया।








