दुर्ग । भारती विश्वविद्यालय, पुलगांव दुर्ग के भारती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज परिसर में गुरुवार को श्री मानव सेवा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारती विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
55 यूनिट रक्त जिला चिकित्सालय को प्राप्त
रक्तदान शिविर के माध्यम से जिला चिकित्सालय दुर्ग को कुल 55 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया। शिविर में बीएससी फॉरेंसिक साइंस, बी.फार्मेसी, एलएलबी, बीकॉम और बीएमएस सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन और एनएसएस की रही सहभागिता
शिविर में मानव सेवा फाउंडेशन की ओर से कीर्ति कुमार उपस्थित रहे। भारती विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर, ज्वाइन डायरेक्टर जय चंद्राकर, रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, प्रभुजोत सिंह भुई, डॉ. आरपी अग्रवाल, योगेश देशमुख, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. लोकेश सिंह, डॉ. अनुश्री, डॉ. पूनम राजपूत और डॉ. आकांक्षा चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी रोशन नोन्हारे के साथ सदस्य निखिल देव प्रसाद, प्रियंका सिन्हा, योगिता सिन्हा, वीरेंद्र वैष्णव और रजत आनंद ने भी शिविर में सहभागिता निभाई।
समाजसेवी हिमांशु चंद्राकर रहे उपस्थित
रक्तदान शिविर में समाजसेवी हिमांशु चंद्राकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
ब्लड बैंक की टीम ने संभाली व्यवस्था
शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण और आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं संभालीं। टीम में चिकित्सालय अधिकारी डॉ. लियामन चौधरी, परामर्शदाता टी.एस. एंथोनी, स्टाफ नर्स तरुणा रावत तथा लैब टेक्नीशियन रूपेश सर्पे, सूरज कुर्रे, कृष्णकांत तिवारी और ओमकार उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन से विद्यार्थियों और समाजसेवियों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।








