Buy Advt. Space

बिजेतला स्कूल गेट के सामने नींबू-मिर्ची बांधने से बच्चों में भय का माहौल

By

शिक्षक दिवस के दिन स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

राजनांदगांव/बिजेतला। ग्राम पंचायत बिजेतला स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के मुख्य गेट के सामने नींबू-मिर्ची बांधे जाने की घटना से बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने इस तरह की वस्तु मिलने के बाद अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

CCTV कैमरा लगा, लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं होने की जानकारी

बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में CCTV कैमरा लगाया गया है और उसका लाइव दृश्य दिखाई देता है, लेकिन कैमरे में रिकॉर्डिंग की व्यवस्था संचालित नहीं हो रही है। ऐसे में स्कूल परिसर या आसपास किसी भी संदिग्ध अथवा अप्रिय घटना की स्थिति में वास्तविक जानकारी और फुटेज उपलब्ध कराना मुश्किल हो सकता है।

शिक्षक दिवस पर भी बनी रही घटना की चर्चा

शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भी इस घटना को लेकर बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों के बीच चर्चा होती रही। अभिभावकों ने स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए निगरानी प्रणाली को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।

बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बच्चों के लिए एक सुरक्षित स्थान होना चाहिए। ऐसे में स्कूल के मुख्य गेट और परिसर के आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देना आवश्यक है।

CCTV की तकनीकी जांच और घटना की जांच की मांग

ग्रामीणों और अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल में लगे CCTV कैमरों की तकनीकी जांच कर रिकॉर्डिंग व्यवस्था जल्द शुरू कराई जाए। साथ ही स्कूल गेट के सामने नींबू-मिर्ची बांधे जाने की घटना की जांच कर बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment