Buy Advt. Space

कारसिंग में व्यावसायिक परिसर निर्माण से ग्रामीणों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांवकोण्डागांव, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को ग्राम पंचायत कारसिंग में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले व्यावसायिक परिसर का भूमिपूजन किया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक परिसर बनने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा क्षेत्र के व्यापारिक विकास को नई गति मिलेगी।

शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील

विधायक ने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र श्रमिक अपना श्रमिक पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में कोण्डागांव जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा, श्री पिलसू नेताम, श्री रामसिंग कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment