Buy Advt. Space

जालबांधा में हाईवा-मासदा की जोरदार भिड़ंत, चालक घायल

By

रवि गहने खैरागढ़ । के जालबांधा स्थित जया केमिकल कंपनी के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे हाईवा और मासदा वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। मासदा क्रमांक CG 08 L 2322 में लकड़ी लोड थी, जबकि हाईवा CG 08 AZ 4328 में रेत भरी थी। हादसे में हाईवा चालक का पैर टूट गया, वहीं मासदा चालक घायल हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों चालक शराब के नशे में थे। घटना के बाद लकड़ी से भरी गाड़ी को रात में ही हटाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने अवैध लकड़ी परिवहन और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment