Buy Advt. Space

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दुर्ग जिला चिकित्सालय में जागरूकता रैली आयोजित

By
Last updated:

दुर्ग31 मई 2026।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “आकर्षण का पर्दाफ़ाश – निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला” रखी गई।

रैली के दौरान तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता नारे लगाए गए तथा आमजन को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी देने हेतु IEC सामग्री का वितरण किया गया।

इसके पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में “तंबाकू से होने वाले दुष्परिणाम” विषय पर रोल प्ले (नुक्कड़ नाटक) प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं निकोटीन की लत से दूर रहने, इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने तंबाकू सेवन न करने तथा दूसरों को भी तंबाकू और निकोटीन उत्पादों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। सभी ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओपी वर्मा, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. आर. के. मल्होत्रा, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. विनिता धुर्वे, डॉ. बालवेंद्रे, डॉ. रेनू तिवारी, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रमुख नारे:

  • “तंबाकू को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हाँ!”
  • “तंबाकू छोड़ें, जीवन से जुड़ें!”
  • “स्वस्थ युवा, स्वस्थ समाज – तंबाकू मुक्त हो हर आज!”
  • “आज ही लें यह ठान, तंबाकू मुक्त बने हिंदुस्तान!”

Leave a Comment