Buy Advt. Space

बेमेतरा में पटवारी 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By

बेमेतरा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान ओमकार सोनवानी के रूप में हुई है, जो ग्राम बोड़, तहसील साजा, जिला बेमेतरा में पदस्थ है।

जमीन बंटांकन के बदले मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़ निवासी नरोत्तम साहू ने ACB रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जमीन के बटांकन, खाता विभाजन और ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी ओमकार सोनवानी द्वारा 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सत्यापन में सही मिली शिकायत

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने की इच्छा जताई। ACB द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें मामला सही पाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने मोलभाव कर 15 हजार रुपये लेने पर सहमति दी।

ट्रैप कार्रवाई में पकड़ा गया आरोपी

25 मई 2026 को ACB रायपुर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment