Buy Advt. Space

सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का निराकरण, योजनाओं की दी गई जानकारी

By

ब्यूरो रिपोर्ट रवि गहने जालबांधा (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई )छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1 मई से 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 25 मई को जालबांधा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रही है। उन्होंने बताया कि शासन का मुख्य उद्देश्य लंबित कार्यों का निराकरण और गरीब परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। विक्रांत सिंह ने एक साल से जमीन बंटवारा और सीमांकन के लिए भटक रहे ग्रामीण की समस्या पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया गया कि विभाग केवल आवेदन ले रहा है, लेकिन लर्निंग लाइसेंस सहित अन्य कार्यों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि 14 आवेदन प्राप्त होने के बावजूद किसी भी हितग्राही का काम पूरा नहीं हुआ।

सुशासन तिहार में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पेन, डायरी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी घमन साहू, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, जनपद सदस्य भूखन बंजारे, सरपंच संतोषी जयराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment