Buy Advt. Space

आधार से मोबाइल बदलकर फर्जी खाते, पीड़ित के नाम लाखों का लोन

By

रिसाली क्षेत्र में आधार से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली धोखाधड़ी सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। शातिर आरोपियों ने राजेश कुमार के आधार नंबर से मोबाइल नंबर बदलकर पहले फर्जी बैंक खाते खोले और फिर उसी के नाम पर लाखों का लोन तक उठा लिया।

 

दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि राजेश कुमार के नाम पर ₹2,96,444/- का पर्सनल लोन जारी कर दिया गया, जबकि उन्हें इसकी भनक तक नहीं थी। आरोपियों ने ओटीपी सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए पूरी प्लानिंग के साथ इस फ्रॉड को अंजाम दिया।

 

मामला तब सामने आया जब राजेश कुमार के मोबाइल पर आधार से जुड़े ओटीपी आना बंद हो गए। जांच में पता चला कि उनके आधार और पैन का इस्तेमाल कर कई बैंकिंग ट्रांजेक्शन किए जा चुके हैं।

 

अब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले की जांच जारी है। यह घटना डिजिटल सुरक्षा और आधार सिस्टम की कमजोरियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

Leave a Comment