ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
विभिन्न ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शटरिंग कारपेंटर, टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, सोलार पैनल टेक्निशियन, इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन तथा ट्रैक्टर मैकेनिक जैसे विभिन्न रोजगारपरक कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान की जाएगी।
आयु सीमा एवं अंतिम तिथि
प्रशिक्षण के लिए 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के इच्छुक युवक-युवतियाँ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, खुटडोबरा रोड, डोगरी पारा (पर्यावरण वाटिका के पास) स्थित कार्यालय में जाकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल
इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।








