Buy Advt. Space

पंजाब बोर्ड में 600 में 600 अंक लाकर तमन्ना प्रजापति बनीं टॉपर, CM भगवंत मान ने दी बधाई

By
Last updated:

ब्यूरो महेश प्रजापति रायपुर/पंजाब। ने पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा की परीक्षा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली छात्रा तमन्ना प्रजापति को मुख्यमंत्री निवास में सम्मानित कर बधाई दी।

600 में 600 अंक कर रचा इतिहास

तमन्ना प्रजापति, पिता नरिंदर कुमार की सुपुत्री हैं, जिन्होंने 8वीं कक्षा की परीक्षा में 600 में से 600 अंक प्राप्त कर पूरे पंजाब में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तमन्ना को मुख्यमंत्री निवास में बुलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं।

समाज में खुशी की लहर

तमन्ना की इस सफलता पर पूरे प्रजापति समाज में खुशी का माहौल है। सर्व प्रजापति समाज रायपुर (छत्तीसगढ़) परिवार की ओर से भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

बेटी की सफलता पर गर्व

परिजनों और समाज के लोगों ने तमन्ना की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।

Leave a Comment