रायपुर। छत्तीसगढ़ की विश्व प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित Tejan Bai की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर स्थित All India Institute of Medical Sciences Raipur में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें न्यूरो सर्जरी विभाग के ICU में रखा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
परिजनों के अनुसार 70 वर्षीय तीजन बाई पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वर्ष 2024 में लकवे की शिकायत के बाद से उनकी सेहत लगातार कमजोर होती गई। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिनों से वे ठोस आहार नहीं ले पा रही थीं और केवल जूस व तरल पदार्थों के सहारे थीं, जिससे उन्हें अत्यधिक कमजोरी महसूस हो रही थी।
तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर शासन-प्रशासन भी गंभीर है। हाल ही में Narendra Modi के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई थी। वहीं Vishnu Deo Sai के निर्देश पर उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
छत्तीसगढ़ की लोक कला पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में तीजन बाई का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने 17 से अधिक देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया है।
उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद प्रदेशभर में उनके प्रशंसकों और कला प्रेमियों के बीच चिंता का माहौल है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
पंडवानी गायिका Tejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर AIIMS के ICU में भर्ती








