धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने दबिश देकर मध्यप्रदेश के बैतूल की दो युवतियों और तीन स्थानीय युवकों को हिरासत में लिया है।
संदिग्ध गतिविधियों की मिल रही थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी जा रही थी। इसी आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर दबिश दी।
मौके से दो युवतियां और तीन युवक पकड़े गए
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी हैं, जबकि युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल क्षेत्र की रहने वाली हैं।
हालांकि, इस दौरान कुछ लोग मौके से फरार भी हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
कॉलोनी के लोग पहुंचे थाने
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के कई लोग सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
▪️ सुशील गिलहरे (38 वर्ष)
निवासी – साल्हेवार पारा, धमतरी
▪️ खुमान साहू (40 वर्ष)
निवासी – कर्मा चौक, धमतरी
▪️ लोचन देवांगन (32 वर्ष)
निवासी – रामपुर वार्ड, धमतरी
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।








