Buy Advt. Space

उर्मिला हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने कार्रवाई की मांग

By

रायपुर। रायपुर भाटा गांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल एक बार फिर सुर्खियों में है। पेट दर्द के इलाज के लिए भर्ती एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण मरीज की स्थिति बिगड़ी और उसकी जान चली गई।

परिजनों के अनुसार, मरीज को अस्पताल में भर्ती कर लगभग 17 लाख रुपये का इलाज किया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और अंततः उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में परिजनों के समर्थन में कांति सी भी शामिल हुए और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Comment