Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार के द्वारा 5 वर्ष में किये गये जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश की जनता दोबारा कांग्रेस की सरकार स्थापित करेगी

By

ओमवीर सिंह पंवारदुर्ग

कांग्रेस हाईकमान द्वारा नियुक्त दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी ओमवीर सिंह पंवार से रिसाली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अलग अलग क्षेत्र के वार्डो व गांव गांव जाकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे है उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सभी एक साथ मिलकर प्रदेश के गृहमंत्री व पार्टी प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के लिये प्रचार प्रसार जुट जाने को कहा है । पवार ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा किये गये पिछले 5 वर्षो के कार्यो को जनता के बीच जाकर अवगत करवाये । दुर्ग विधानसभा कांग्रेस चुनाव प्रभारी ओमवीर सिंह पंवार ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश की जनता के लिये बिना भेदभाव के साथ जो जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारकर सभी वर्गों के लिये कार्य किया । उससे छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से खुश है उसी आधार प्रदेश की जनता अपना मत देकर दोबारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को स्थापित करेगी । पवार ने बातचीत में दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू की जीत को सुनिश्चित करते हुये कहा कि ताम्रध्वज साहू कांग्रेस के वरिष्ठ व कदावर, सरल स्वभाव के सभ्य नेता है इसलिये ग्रामीण क्षेत्र में उनके सामने कोई भी किसी भी तरह चुनोती नही है उन्होंने अपने क्षेत्र विकास कार्यो की छड़ी लगाई हुई है क्षेत्र की जनता उनको व उनके द्वारा किये गये कार्यो को पसंद कर रही है चुनाव प्रभारी ओमवीर सिंह पवार दावा किया कि ताम्रध्वज साहू पहले से ज्यादा मतों के साथ जीत हासिल करेंगे । उनके साथ सुभाष तंवर भी मौजूद थे ।

Leave a Comment