Buy Advt. Space

नाइट DJ इवेंट को लेकर विवाद: रायपुर आ सकती हैं सनी लियोनी, बजरंग दल का विरोध

By

रायपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के रायपुर आगमन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। शहर में प्रस्तावित नाइट DJ इवेंट से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सनी लियोनी खुद इस कार्यक्रम का प्रचार करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद इवेंट की अनुमति, प्रकृति और सामाजिक प्रभाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वहीं, बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक मर्यादाओं पर असर पड़ता है। संगठन ने प्रशासन से इवेंट की अनुमति और नियमों की जांच की मांग की है।

यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है, जब हाल ही में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गांवों में बार डांसरों के कथित अश्लील नृत्य को लेकर विरोध हुआ था। इन मामलों में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठे और परमिट जारी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई थी।

इसी कड़ी में गरियाबंद जिले में एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को निलंबित किया गया था। सरकार ने पहले शो-कॉज नोटिस जारी किया और जांच पूरी होने के बाद निलंबन की कार्रवाई की।

अब सनी लियोनी से जुड़े नाइट DJ इवेंट को लेकर भी यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या सेलिब्रिटी कार्यक्रमों के लिए नियम अलग हैं या प्रशासन समान रूप से कार्रवाई करेगा।

Leave a Comment