

दुर्ग। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दुर्ग पुलिस ने नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में जुए के एक बड़े फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस सर्जिकल रेड में न सिर्फ 21 जुआरी गिरफ्तार किए गए, बल्कि करीब 9 लाख 66 हजार रुपये की जुमला संपत्ति भी जब्त की गई है।
दिनांक 24 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर पर बड़ी संख्या में लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में एसीसीयू टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुए के फड़ पर रेड की। मौके से 52 पत्ती ताश के साथ 21 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से
1,91,000 रुपये नगद,
01 ऑल्टो कार,
10 मोटरसाइकिल,
25 मोबाइल फोन
बरामद किए गए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 9 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपीगण-
1. सुखेश नयां, खुर्सीपार
2. कमलेश्वर सिंह, सूरडंग
3. धनराज चदिवार, दुर्ग
4. प्रशांत वर्मा, स्मृति नगर
5. नयन साहू, कोहका
6. संतोष सेन, नगपुरा
7. जसवंत गोस्वामी, नगपुरा
8. धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा, नगपुरा
9. संतोष शुक्ता, सूरडूंग
10. मोहित वर्मा, वैशाली नगर
11. चेतन शर्मा, खपरी
12. प्रवीण सिंह, रामपुर
13. दुखीराम वैष्णव, जामुत
14. ध्रुव कुमार सोनी, कोहका
15. दिनेश सोनी, दुर्ग
16. मोहित जयसवाल, जामुल
17. विक्की साहू, स्मृति नगर
18. प्रकाशदास गोस्वामी, नगपुरा
19. प्रहलाद र्निमलकर, जामुल
20. हिंमासु निषाद, कोहका
21. सोहन देवांगन, बोडेगां
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुए के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। दुर्ग पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है और आम नागरिकों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अपराध के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।








