Buy Advt. Space

DTO के घर 50 लाख की डकैती, भतीजी और बॉयफ्रेंड मास्टरमाइंड गिरफ्तार

By

जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जिला परिवहन अधिकारी (DTO) के सूने मकान में हुई करीब 50 लाख रुपये की बड़ी डकैती का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस वारदात की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि अधिकारी की अपनी सगी भतीजी निकली, जिसने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।

घर की ‘भेदी’ बनी चोरों की सरगना

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भतीजी को घर के हर कोने, कीमती सामान और नकदी की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए उसने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर एक सुनियोजित योजना बनाई। 27 अगस्त 2025 को जब DTO का मकान पूरी तरह खाली था, तब आरोपियों ने घर में घुसकर करीब 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।

चार महीने तक चला पुलिस का पीछा

घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस की कई टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी थीं। करीब चार महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी भतीजी, उसके बॉयफ्रेंड समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नकदी और जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक 83 हजार रुपये नकद और चोरी किए गए कुछ जेवरात बरामद किए हैं। शेष रकम और गहनों की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस गिरोह में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

लालच ने रिश्तों को किया तार-तार

इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है कि किस तरह लालच और ऐशो-आराम की चाहत में एक युवती ने अपने ही परिवार को धोखा दे दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment